भारतीय जनता युवा मोर्चा का रामगढ में चलाया गया प्रचार अभियान - Rashtra Samarpan News and Views Portal

Breaking News

Home Top Ad

 Advertise With Us

Post Top Ad


Subscribe Us

Sunday, April 28, 2019

भारतीय जनता युवा मोर्चा का रामगढ में चलाया गया प्रचार अभियान

भाजयुमो कार्यकर्ता

रामगढ़। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ जिला के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी जयंत सिन्हा के विजय सुनिश्चित करने के लिए सघन प्रचार अभियान चलाया गया।इस प्रचार अभियान का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  संजीव कुमार बाबला कर रहे थे इस प्रचार प्रसार अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी मेजर ब्रजेश सिन्हा भी शामिल होकर जंयत सिन्हा के लिए वोट मांगा और उन्हें जिताने की अपील की इस प्रचार अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चौधरी भी शामिल हुए।आज का प्रचार अभियान रामगढ़ जिला चुनावी कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक तक चलाया गया तथा दुकानदारो एवं आम नागरिकों से मिलकर जंयत सिन्हा के पक्ष में भारी मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की  अपील की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप  भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रंजन सिंह छोटन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिरसा  हांसदा,उमेश प्रसाद,  महेंद्र प्रजापति वरुण सिंह ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि कुंटू बाबू,अनिल सोनी, महेश सिंह,पप्पू यादव, विनोद मिश्रा ,सांसद प्रतिनिधि सह  युवा मोर्चा केंट मंडल अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह, आजसू जिला सचिव नीरज मंडल, राजेश महतो, प्रवीण कुमार सोनू, राकेश सिन्हा, धीरज साहू, सुनील प्रसाद साहू, सोनू कुशवाहा, रोहित सिंह, रंजीत प्रसाद, ओम शंकर कुमार, सत्यजीत चौधरी, सुजीत चौरसिया, अविनाश गुप्ता, अमन राजा, टिकेश्वर कुशवाहा, अकिंचन शाह, सचिन चंद्रवंशी,मिथिलेश प्रसाद, दीपक कुमार, कमलेश बेदिया,रवी सिन्हा ,विजय खटीक, भवेश कुमार, अर्जुन कुमार वर्मा, मुन्ना विश्वास, सोहन मुर्मू, भीमसेन चौहान, रिहान सिद्धकी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Like Us

Ads

Post Bottom Ad


 Advertise With Us