मुख्य खबरे
रामगढ़ खबर
- वाटर फिल्टर से श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध पेयजल : चन्द्रप्रकाश चौधरी
- हनुमान मंदिर के वर्षगांठ पर किया 24 घंटे का अखंड कीर्तन
- डब्लू महतो ने डीएसपी को बुके देकर किया स्वागत
- ग्रामीणों खिलाड़ियों में क्रिकेट की बेहतरीन प्रतिभाएं जरूरत है : चन्द्रप्रकाश चौधरी
- माता शबरी जयंती समारोह मनाने ले निकाली गई, मोटरसाइकिल जुलूस
- इंटक के युवा प्रदेश सचिव बने सोमदेव करमाली
- उपायुक्त ने की रजरप्पा मंदिर के तहत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा
- फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्य उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा
बरकाकाना खबर
- बिजली के झटके से मवेशी की मौत, मुआबजे की मांग
चितरपुर खबर
- विक्रम चौधरी बने भाजयुमो, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- हेमंत सरकार कुड़मी, कुरमी जाती को छलने का काम किया है : शीतल ओहदार
- शिक्षित समाज निर्माण को लेकर लोगों ने किया
जागरुक
खबरे विस्तार से
वाटर फिल्टर से श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध
पेयजल : चन्द्रप्रकाश
चौधरी
रामगढ़। रामगढ झण्डा चौक के सामने साई मंदिर में
श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी के
सौजन्य से गुरुवार को वाटर फिल्टर लगाया। इसके उदघाटन मुख्य रूप से चन्द्रप्रकाश
चौधरी और मनोज़ कुमार महतो के ने फीता काटकर किया। ततपश्चात सांसद के द्वारा श्रद्धालुओं और
गरीब लोगों के बीच खिचड़ी का भी वितरण किया। मौके पर चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि
श्रद्धालुओं की मांग पर मंदिर में वाटर फिल्टर लगाया गया जिससे लोगों को शुद्ध
पेयजल मिलेगा। मौके पर विमल बुधिया, अमित
सिन्हा, धर्मेंद्र साव भोपाली, विभन
सिंह, बबलू
मोदी, दीपू
गुप्ता, संजय बनारसी, पंकज वर्णवाल, प्रभात
अग्रवाल, रोहित सोनी, धीरज ठाकुर, कुलदीप
वर्मा आदि मौजूद रहे।
===========================
हनुमान मंदिर के वर्षगांठ पर किया 24 घंटे का
अखंड कीर्तन
रामगढ। गुरुवार को कांकेबार में श्री श्री
नीलकंठेश्वर धाम हनुमान मंदिर के वर्षगांठ पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन
धूमधाम से मनाया। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद
चन्द्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष
मनोज़ कुमार महतो के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया। इधर मंदिर के मुख्य पंडित दिनेश पाठक
एवं सीताराम पंडित के द्वारा गणेश भगवान की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया गया और
विधिवत रूप से पूजा-पाठ कर अखंड कीर्तन की शुरुवात की। इस मौके पर सांसद चन्द्रप्रकाश
चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन से गांव तथा आस-पास के गांवों में भक्तिमय वातावरण की
लहर दौड़ती है। समाज के उत्थान के लिए गांव के युवा एकजुट रहते हैं,जो
एक सराहनीय कदम है। मौके पर वार्ड पार्षद ललिता देवी, सीता
देवी, अरविंद
महतो, लाजवंती
देवी, मुख्य
पूजारी भूपनाथ महतो, गांगो देवी, योगेंद्र महतो, मालती देवी, अशोक
महतो, सुरेश महतो, शीतल, नुनुलाल, सुरेंद्र, चुरामन, गिरिधारी
जेठू, चुन्नीलाल, विनीता
देवी, सीमा
देवी, मालती, संगीता, सीता,पूजा
धनेश्वरी आदि
सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
===========================
डब्लू महतो ने डीएसपी को बुके देकर किया स्वागत
रामगढ़। गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ
इंडिया आठवले के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
डब्लू महतो ने डीएसपी किशोर कुमार रजक को बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि
नए डीएसपी जो कि काफी युवा और कर्मठ हैं ऐसे ऊर्जावान पदाधिकारी के आने से हम
लोगों को काफी खुशी हो रही है। आशा है कि ऐसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति के
आने से यहां के आम जनता और पुलिस के बीच का सम्बंध बेहद मधुर होगा। इस मौके पर डीएसपी
किशोर कुमार ने कहा की रामगढ़ से उनका नाता काफी पुराना है यहां की भौगोलिक स्थिति
से मै पुर्व से अवगत हूँ। मेरी पहली
प्राथमिकता रामगढ़ के विधि व्यव्स्था को चुस्त दुरुस्त करना और पुलिस को पब्लिक
फ्रेंडली बनाना है।
===========================
ग्रामीणों खिलाड़ियों में क्रिकेट की बेहतरीन
प्रतिभाएं जरूरत है : चन्द्रप्रकाश चौधरी
रामगढ। गुरुवार को दोहाकातु पंचायत में रिझुनाथ
चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मेगा फाइनल यंगस्टर क्लब दोहकातु बनाम स्टार
स्पोर्ट क्लब चुटुपालु के बीच खेला गया। इसके मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद
चन्द्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष
मनोज़ कुमार महतो मौजूद रहे। मैच का शुभारंभ अतिथियों द्वारा
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मौके पर सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल से दिमाग व शरीर तंदरुस्त रहता है। गांव
में इस टूर्नामेंट से ही खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होते है। हमे इनके हौसले को ओर
मजबूत करना है। क्रिकेट को मैत्रीभाव एवं एकता का प्रतीक बताते
हुए कहा कि आपसी सौहार्द कायम होता है। मन मे मस्तिक का संचार होता है। क्रिकेट
पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय खेल के तौर पर खेला जाता है।ग्रामीणों में भी
क्रिकेट की बेहतरीन प्रतिभाएं है बस जरूरत है इनमें निखार लाने की। मौके
पर प्रमुख नारायण करमाली, मुखिया कलावती देवी, धनेश्वर
महतो, किशुन
मुंडा, बबलू
करमाली, संतोष महतो, अरविंद महतो, प्रशांत
कुमार, आयोजनकर्ता
मोहरलाल महतो, महेश करमाली, सोहन महतो, पवन
करमाली, जगरनाथ महतो, मोहन महतो, पारसनाथ
महतो, दीपू
कुमार, दीपक
कुमार, विक्की
कुमार, शम्भू महतो आदि मौजूद रहे।
===========================
माता शबरी जयंती समारोह मनाने ले निकाली गई, मोटरसाइकिल
जुलूस
रामगढ़। गुरुवार को माता शबरी जयंती मनाने को
लेकर भुइया समाज के युवाओं ने दर्जनों मोटरसाइकिल के द्वारा अरगड्डा में
मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। ताकि शुक्रवार को माता शबरी जयंती मनाने को लेकर समाज के
अधिक से अधिक लोग हिस्सा लें। इसके लिए मोटरसाइकिल के द्वारा प्रचार प्रसार किया। मौके
पर आजाद भुइयां, गोविंद राम भुइयां, जिला गंगाराम भुइयां, जगरनाथ भुइयां, अर्जुन
भुइयां, सागर भुइयां, अनिल भुइयां, विष्णु भुइयां, राजेश राम, कारा भुइयां, पिंकू
भुइयां, अमित कुमार भुइयां, राजीव कुमार, कपिल कुमार, सुनील कुमार, रामू कुमार,
पवन कुमार, अरुण कुमार, चंदन कुमार भुइयां आदि मौजूद रहे।
===========================
इंटक के युवा प्रदेश सचिव बने सोमदेव करमाली
रामगढ़। गुरुवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के
राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन त्रिपाठी ने इंटक के युवा प्रदेश सचिव पद पर सोमदेव
करमाली को मनोनीत किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है आप संगठन को सुदृढ़ और
मजबूत बनाएंगे और इंटक को मजबूत बनाने का
काम करेंगे इंटक के युवा प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने सोमदेव
करमाली को बधाई दी। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, प्रदीप कुमार शर्मा,
अध्यक्ष झारखंड प्रदेश इंटक श्रम आयुक्त झारखंड सरकार रांची कुमार रोशन आदि मौजूद
रहे।
===========================
उपायुक्त ने की रजरप्पा मंदिर के तहत हो रहे
विकास कार्यों की समीक्षा
रामगढ़। गुरुवार को जिला समाहरणालय सभागार में
उपायुक्त संदीप सिंह ने चितरपुर प्रखंड स्थित मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा
को धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु किए जा रहे कार्यों की
समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पूर्व रजरप्पा
मंदिर को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किए जाने हेतु अब तक हुए कार्यो की
विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान भवन
निर्माण निगम के सहायक अभियंता ने
उपायुक्त को पहले फेज के तहत अब तक हुए कार्यो तथा निर्माणाधीन कार्यों के संबंध
में अवगत कराया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्यों में
भूमि से संबंधित दिक्कतों के संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी को जिन जमीनों पर
निर्माण का कार्य होना है उन पर फॉरेस्ट क्लीयरेंस हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का
निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने वन प्रमंडल पदाधिकारी के साथ जमीन संबंधित
कई अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। उपरोक्त के अलावा उक्त बैठक के दौरान
उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल
पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला
भू अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, जिला अभियंता जिला परिषद, कार्यपालक
अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता
प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, प्रखंड
विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गोला, प्रखंड विकास
पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी चितरपुर, जिला ग्रामीण
विकास अभिकरण के कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।
===========================
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हो रहे
कार्य उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा
रामगढ़।
मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन
अंतर्गत 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चल
रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्य गुरुवार को जिला समाहरणालय
सभागार में उप विकास आयुक्त नागेंद्र
कुमार सिन्हा ने समीक्षा की। बैठक के दौरान सबसे पूर्व उप विकास
आयुक्त ने जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ साथी घोष से अब तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन
के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान डॉ घोष ने उप विकास आयुक्त को बताया
कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक लगभग 400000
लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई गई है। कार्यक्रम के शुरुआती 3
दिनों तक बूथ पर लोगों को दवाई खिलाई गई, जिसके उपरांत आज
से 27 फरवरी तक लोगों के घर घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का कार्य
किया जा रहा है। बैठक के दौरान जिला सर्विलांस पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ
एनडीटी रांची, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक
अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक
अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, डीपीएम एनएचएम, सहायक
जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित आदि मौजूद रहे।
===========================
बिजली के झटके से मवेशी की मौत, मुआबजे
की मांग
बरकाकाना। नगर परिषद रामगढ के वार्ड संख्या बीस
के नया घुटुवा में बिजली के तार गिर जाने से मवेशी की घटना स्थल में मौत। स्थानीय लोगों
की पहल पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बिजली काटी गई। मृत मवेशी के
मालिक भन्दू बेदिया व उनके परिवार ने कर्ज लेकर मवेशी खरीदा था लेकिन मवेशी की मौत
के बाद भन्दू बेदिया ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताते चलें कि बिजली
विभाग की लापरवाही से आये दिन घटना घटित होती रहती है। थोड़ी से तेज हवा में ही
नंगे तार आपस मे सट जाते हैं जिसके कारण घटना घटती है जबकि केबल लगने के वावजूद
उसमे धारा का संचालन नहीं किया जाता हैं।इस घटने में भी लोग मवेशी के बचाने के
क्रम में घायल हो सकते थे लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घटना
में सिर्फ मवेशी की मौत तक सीमित रखा है।
===========================
विक्रम चौधरी बने भाजयुमो, कार्यकर्ताओं ने
किया स्वागत
चितरपुर। गुरुवार को भाजयुमो चितरपुर मंडल
अध्यक्ष बने विक्रम चौधरी। यह मनोनयन मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया।
स्वागत समारोह में विक्रम चौधरी ने कहा की पाटी् दा्रा मुझे जो जिम्मेवारी सौपी
गयी है, इसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रवीण
कुमार मेहता भाजपा पाटी् के वरिष्ट नेताओ का आभार प्रकट करता हू। लग्न और ईमादारी
से कार्य करने की बात कही। इसके मनोनयन मे चितरपुर मंडल भाजपा गणेश प्रसाद, युगेश
महत, ठाकुर
प्रेतनाथ सिह, रमेश प्र वर्मा, अर्जुन वर्मा, अध्धोया
प्रसाद, दीपक कुमार दांगी, प्रेम
कुमार, काली
चौधरी, राहु्ल
चौधरी, जितेन्द्
महतो, महेन्द्
मुण्डा, चन्दशेखर कुमार, महेन्द् महतो, हितेश
पटेल आदि
मौजूद रहे।
===========================
हेमंत सरकार कुड़मी, कुरमी जाती को छलने का काम
किया है : शीतल ओहदार
चितरपुर। दुलमी प्रखण्ड के कुल्ही चौक में
टोटेमिक कुरमी, कुड़मी विकास मोर्चा का प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन सह प्रखण्ड कमिटी का
गठन किया। इसके कार्यक्रम का अध्यक्षता सलखु महतो और संचालन मिथलेश महतो ने किया। कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार और बतौर विशिष्ट अतिथि रामगढ़ प्रधान जिला परिषद
ब्रहमदेव महतो, प्रधान महासचिव रामपोदो महतो, कार्यकारी
अध्यक्ष रचिया महतो,केंद्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पटेल मौजूद रहे। इस दौरान सम्मेलन
में कुड़मी, कुरमी को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने हेतु आंदोलन को धारधार बनाने
के लिए संकल्प लिया गया। साथ ही दुलमी प्रखण्ड कमिटी का विस्तार किया गया जिसमें
सर्वसम्मति से पुरुष/महिला कमिटी का गठन किया गया। अध्यक्ष वरुण कु महतो, सचिव
गंगेश महतो, सह सचिव बैजनाथ ओहदार, उपाध्यक्ष
देवेश कुमार,लक्ष्मीकांत महतो, अर्जुन
महतो। महिला
मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी, सचिव उमा देवी,कोषाध्यक्ष
संतोषी देवी,उपाध्यक्ष गौरी देवी। मौके पर केंद्रीय महिला मोर्चा की
प्रदेश कोषाध्यक्ष देवंती देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो, श्रीनाथ
महतो, केंद्रीय
सचिव सुनील महतो, केंद्रीय सदस्य बलेश्वरी देवी, प्रधान
पंचायत समिति रिझु महतो, राजीव मेहता,केंद्रीय
सदस्य अभिमन्यु महतो, पन्नालाल महतो, मनोहर
महतो,सिरु मूखिया हरिवंश महतो, इचातु मूखिया
प्रतिनिधि परमेश्वर पटेल, समाजसेवी राजकिशोर महतो, रवि
महतो, बलराम महतो, पंकज कुमार, दिलीप
महतो, बालकृष्ण
ओहदार, सुजित
महतो, सुखदेव महतो सहित अन्य भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
===========================
शिक्षित समाज निर्माण को लेकर लोगों ने किया
जागरुक
चितरपुर। केंद्रीय आदिवासी सरना धर्म प्रचार और नशा मुक्त शिक्षित समाज निर्माण को लेकर हजारीबाग से निकाला गया पद यात्रा गुरुवार को चितरपुर प्रखंड के सिद्धू कान्हू नगर रजरप्पा प्रोजेक्ट पहुंचा। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने गांव के आदिवासी परिवार के लोगों को शिक्षित एवं नशा मुक्त को लेकर जागरुक किया। इसका नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष धर्मगुरु कृष्ण उरांव व केंद्रीय सचिव किरण मुंडा ने की। इस बाबत उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अधिकतर लोग अशिक्षित है। साथ ही नशा की चपेट में आकर अपनी एवं अपने परिवार के जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। वैसे लोगों में जागरुकता लाने के लिए पद यात्रा किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने आदिवासी गीतों पर झूमर नृत्य भी किया। बताया जाता है कि आदिवासी सरना प्रार्थना सभा जय सरना ट्रस्ट कटकमसांडी हजारीबाग द्वारा पद यात्रा आठ फरवरी को निकाला गया है। जो हजारीबाग, विष्णुगढ़, कतरास, धनबाद, चंदनक्यारी, चास, बोकारो सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरते हुए एक मार्च को पुन: कटकमसांडी पहुंचने के बाद पद यात्रा संपन्न होगा। मौके पर गणेश उरांव, संदीप, धीरज, चंदन, प्रदीप, सुखदेव मुंडा, बरसा मुंडा, प्रिया, सुमति, रोशनी, छोटी, रंजीत उरांव, आकाश, मुकेश, रेशमी शामिल हैं। पद यात्रा जब सिद्धू कान्हू नगर पहुंचा, तो गांव के प्रधान हरिलाल मांझी सहित शनिचर मांझी, रिझुनाथ मांझी, आसीन हांसदा, उमेश हांसदा, राजेश मुर्मू, अरविंद मुर्मू, मिथलेश वासके, देवेन्द्र वासके, राकेश मुर्मू, प्रयाग मांझी, रामदेव मुर्मू, अनिल टुडू, सुरेश हांसदा, संतोष सोरेन, कपिलदेव किस्कू आदि मौजूद रहे।
Posted By:
Mahavir Mahto
No comments:
Post a Comment